होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2021
UPSC प्रीलिम्स 2021, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: सर्वोच्च न्यायालय के किसी…
भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सर्वोच्च न्यायालय के किसी भी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को भारत के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बैठने और काम करने के लिए वापस बुला सकते हैं।
2. भारत में उच्च न्यायालय को सर्वोच्च न्यायालय की तरह अपने निर्णय की समीक्षा करने की शक्ति है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न 1, न 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
ट्रैप: अनुच्छेद 128 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को वापस बुलाने की अनुमति देता है। UPSC की कुंजी कथन 2 को गलत मानती है: संविधान सर्वोच्च न्यायालय को अनुच्छेद 137 में समीक्षा की स्पष्ट शक्ति देता है, पर उच्च न्यायालयों के लिए ऐसा कोई अनुच्छेद नहीं है। आधिकारिक उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: सर्वोच्च और उच्च न्यायालय, रिट →