होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2018
UPSC प्रीलिम्स 2018, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
पहली लोकसभा में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी स्वतंत्र पार्टी थी।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. पहली लोकसभा में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी स्वतंत्र पार्टी थी।
2. लोकसभा में "विपक्ष के नेता" को पहली बार 1969 में मान्यता दी गई।
3. लोकसभा में यदि किसी पार्टी के कम से कम 75 सदस्य नहीं हैं, तो उसके नेता को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
ट्रैप: स्वतंत्र पार्टी 1959 में बनी, इसलिए पहली लोकसभा में हो ही नहीं सकती थी (तब CPI सबसे बड़ा विपक्षी दल था)। परंपरा सदन का दसवाँ हिस्सा (55) है, 75 नहीं। केवल कथन 2 सही है। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: संसद: सदन, सत्र और विधेयक →