Read in English, click here →
English

होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2024

UPSC प्रीलिम्स 2024, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन

भारत की संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी…

भारत की संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी सदन के सत्रावसान के लिए मंत्रिपरिषद् की सलाह आवश्यक नहीं है। 2. सदन का सत्रावसान सामान्यतः सदन के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद किया जाता है, किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा सत्र में चल रहे सदन का सत्रावसान करने पर कोई रोक नहीं है। 3. लोक सभा का विघटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है, जो असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, ऐसा मंत्रिपरिषद् की सलाह पर करते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
  1. (a) केवल 1
  2. (b) 1 और 2
  3. (c) 2 और 3
  4. (d) केवल 3
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (c) 2 और 3

ट्रैप: राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सलाह पर सत्रावसान करते हैं, इसलिए कथन 1 गलत है। सत्रावसान आमतौर पर अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद होता है पर सत्र के बीच भी हो सकता है, और विघटन असाधारण स्थिति छोड़कर मंत्रियों की सलाह पर होता है। उत्तर (c)।

उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।

इस टॉपिक का अभ्यास करें: संसद: सदन, सत्र और विधेयक →

इस टॉपिक पर UPSC के और प्रश्न

2026: भारत की संसद में सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:…2024: भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके विघटन हो…2022: इनमें से कौन सी लोकसभा की अनन्य शक्ति/शक्तियाँ है/हैं?2021: हमने ब्रिटिश मॉडल पर आधारित संसदीय लोकतंत्र अपनाया, पर हमारा मॉडल उससे कैसे अलग है?2020: भारत के राष्ट्रपति संसद का सत्र ऐसे स्थान पर बुला सकते हैं जिसे वे उचित समझें।2020: राज्यसभा को लोकसभा के बराबर शक्तियाँ किस मामले में हैं?