होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2024
UPSC प्रीलिम्स 2024, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: लोक सभा में लंबित कोई विधेयक…
भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है।
2. लोक सभा द्वारा पारित और राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक लोक सभा के विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है।
3. कोई विधेयक, जिसके संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने के अपने आशय की सूचना दे दी है, लोक सभा का विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) 1 और 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) 1 और 2
ट्रैप: विघटन पर लोक सभा में लंबित विधेयक व्यपगत होता है, और लोक सभा से पारित पर राज्य सभा में लंबित विधेयक भी। जिस विधेयक पर संयुक्त बैठक की सूचना दी जा चुकी है, वह व्यपगत नहीं होता। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: संसद: सदन, सत्र और विधेयक →