होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025
UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
राज्य की लोक सेवाओं में न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण : राज्य के नीति निदेशक तत्व
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए (भारत के संविधान का प्रावधान : कहाँ दिया गया है):
I. राज्य की लोक सेवाओं में न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण : राज्य के नीति निदेशक तत्व
II. हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझना और उसे बनाए रखना : मूल कर्तव्य
III. कारखानों में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के रोजगार पर रोक : मौलिक अधिकार
ऊपर दिए गए कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) तीनों
- (d) कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) तीनों
ट्रैप: तीनों जोड़े सही हैं; डर यह रहता है कि कोई एक जानबूझकर अदला-बदली किया गया होगा।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: नीति निदेशक तत्व और मूल कर्तव्य →