होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025
UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · विज्ञान और प्रौद्योगिकी
समाचारों में अक्सर चर्चित मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार…
समाचारों में अक्सर चर्चित मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. ये मानव-निर्मित प्रोटीन हैं।
2. विशिष्ट एंटीजन से जुड़ने की क्षमता के कारण ये प्रतिरक्षा कार्य को उत्तेजित करते हैं।
3. इनका उपयोग निपाह वायरस जैसे वायरल संक्रमणों के इलाज में होता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
ट्रैप: मोनोक्लोनल एंटीबॉडी प्रयोगशाला में बने प्रोटीन हैं जो एक विशिष्ट एंटीजन से जुड़कर प्रतिरक्षा प्रणाली की मदद करते हैं। भारत ने केरल में निपाह रोगियों के इलाज के लिए m102.4 एंटीबॉडी मँगाई। तीनों। उत्तर (d)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: जैव प्रौद्योगिकी और आनुवंशिकी →