होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025
UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
हमारे देश में इनमें से कितनी गतिविधियाँ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा…
निम्नलिखित गतिविधियों पर विचार कीजिए:
1. कच्चे तेल का उत्पादन
2. पेट्रोलियम का शोधन, भंडारण और वितरण
3. पेट्रोलियम उत्पादों का विपणन और बिक्री
4. प्राकृतिक गैस का उत्पादन
हमारे देश में इनमें से कितनी गतिविधियाँ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड द्वारा नियमित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) चारों
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल दो
ट्रैप: PNGRB (2006) डाउनस्ट्रीम हिस्सा नियमित करता है: पेट्रोलियम उत्पादों और गैस का शोधन, भंडारण, वितरण, विपणन और बिक्री, साथ में पाइपलाइन और शहरी गैस नेटवर्क। कच्चे तेल और गैस का उत्पादन (अपस्ट्रीम) हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय देखता है। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: उद्योग, नियामक और मानक →