होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2023
UPSC प्रीलिम्स 2023, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: "सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास…
भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. "सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (MSMED) अधिनियम, 2006" के अनुसार "मध्यम उद्यम" वे हैं जिनका संयंत्र और मशीनरी में निवेश 15 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये के बीच है।
2. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को दिए गए सभी बैंक ऋण प्राथमिकता क्षेत्र में आते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
ट्रैप: 2020 की MSME परिभाषा निवेश और कारोबार दोनों से है: मध्यम यानी 50 करोड़ (अब 125 करोड़) रुपये तक निवेश और 250 करोड़ (अब 500 करोड़) रुपये तक कारोबार, इसलिए 15 से 25 करोड़ वाली सीमा गलत है। अधिनियम के तहत पंजीकृत MSME को दिए सभी बैंक ऋण प्राथमिकता क्षेत्र में गिने जाते हैं। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: उद्योग, नियामक और मानक →