होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2024
UPSC प्रीलिम्स 2024, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: गतिविधि…
भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
गतिविधि : क्षेत्र
1. कृषि उपज का भंडारण : द्वितीयक
2. डेयरी फ़ार्म : प्राथमिक
3. खनिज अन्वेषण : तृतीयक
4. कपड़ा बुनना : द्वितीयक
ऊपर दिए गए युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) चारों
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल दो
ट्रैप: प्राथमिक प्रकृति से लेता है (खेती, डेयरी, खनन और खनिज अन्वेषण); द्वितीयक चीज़ें बनाता है (बुनाई); तृतीयक सेवाएँ देता है (भंडारण, परिवहन, बैंकिंग)। इसलिए भंडारण तृतीयक और अन्वेषण प्राथमिक है। युग्म 2 और 4 सही हैं। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: उद्योग, नियामक और मानक →