होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2023
UPSC प्रीलिम्स 2023, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: संसद के किसी भी…
भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. संसद के किसी भी सदन या राज्यों की विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य भी निर्वाचक मंडल में शामिल होने के योग्य हैं।
2. जितनी अधिक निर्वाचित विधानसभा सीटें होंगी, उस राज्य के प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य उतना ही अधिक होगा।
3. मध्य प्रदेश के प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य केरल से अधिक है।
4. पुडुचेरी के प्रत्येक विधायक के मत का मूल्य अरुणाचल प्रदेश से अधिक है क्योंकि पुडुचेरी में कुल जनसंख्या और कुल निर्वाचित सीटों का अनुपात अरुणाचल प्रदेश से अधिक है।
ऊपर दिए गए कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) चारों
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल एक
ट्रैप: मनोनीत सदस्य निर्वाचक मंडल में नहीं; ज़्यादा सीटें होने पर मत का मूल्य घटता है।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: राष्ट्रपति →