होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2023
UPSC प्रीलिम्स 2023, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
यदि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति का चुनाव शून्य घोषित किया जाता है, तो…
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यदि भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति का चुनाव शून्य घोषित किया जाता है, तो निर्णय की तारीख से पहले राष्ट्रपति के पद के कर्तव्यों के पालन में उनके द्वारा किए गए सभी कार्य अमान्य हो जाते हैं।
2. राष्ट्रपति के पद का चुनाव इस आधार पर स्थगित किया जा सकता है कि कुछ विधानसभाएँ भंग हैं और चुनाव होने बाकी हैं।
3. जब कोई विधेयक राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत किया जाता है, तो संविधान वह समय सीमा निर्धारित करता है जिसके भीतर उन्हें अपनी अनुमति घोषित करनी होगी।
ऊपर दिए गए कितने कथन सही हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) तीनों
- (d) कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) कोई नहीं
ट्रैप: राष्ट्रपति के लिए कोई समय सीमा नहीं है (पॉकेट वीटो)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: राष्ट्रपति →