होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2022
UPSC प्रीलिम्स 2022, GS पेपर 1 · भूगोल
ऊपर दिए गए कितने युग्म सही सुमेलित नहीं हैं: घटप्रभा : तेलंगाना, गांधी सागर : मध्य प्रदेश,…
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
जलाशय : राज्य
1. घटप्रभा : तेलंगाना
2. गांधी सागर : मध्य प्रदेश
3. इंदिरा सागर : आंध्र प्रदेश
4. मैथन : छत्तीसगढ़
ऊपर दिए गए कितने युग्म सही सुमेलित नहीं हैं?
- (a) केवल एक युग्म
- (b) केवल दो युग्म
- (c) केवल तीन युग्म
- (d) सभी चार युग्म
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल तीन युग्म
ट्रैप: चंबल पर गांधी सागर मध्य प्रदेश में है। घटप्रभा कर्नाटक में, नर्मदा पर इंदिरा सागर मध्य प्रदेश में और बराकर पर मैथन झारखंड में है। तीन गलत हैं। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: मानचित्र पर भारत: नदियाँ, झीलें और स्थान →