होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2024
UPSC प्रीलिम्स 2024, GS पेपर 1 · भूगोल
ऊपर दी गई कितनी पंक्तियों में जानकारी सही सुमेलित है: धुआँधार : मालवा : नर्मदा, हुंडरू :…
निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए:
जलप्रपात : क्षेत्र : नदी
1. धुआँधार : मालवा : नर्मदा
2. हुंडरू : छोटानागपुर : सुवर्णरेखा
3. गेरसोप्पा : पश्चिमी घाट : नेत्रावती
ऊपर दी गई कितनी पंक्तियों में जानकारी सही सुमेलित है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल एक
ट्रैप: हुंडरू जलप्रपात राँची के पास छोटानागपुर पठार पर सुवर्णरेखा पर है। धुआँधार जबलपुर के पास भेड़ाघाट में नर्मदा पर है, मालवा से बाहर। गेरसोप्पा (जोग) शरावती पर है, नेत्रावती पर नहीं। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: मानचित्र पर भारत: नदियाँ, झीलें और स्थान →