होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025
UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · भूगोल
राज्य : वर्णन
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
राज्य : वर्णन
I. अरुणाचल प्रदेश : एक किले से राजधानी का नाम पड़ा और राज्य में दो राष्ट्रीय उद्यान (नैशनल पार्क) हैं
II. नागालैंड : यह राज्य एक संविधान संशोधन अधिनियम के आधार पर अस्तित्व में आया
III. त्रिपुरा : प्रारंभ में यह भाग 'ग' (पार्ट सी) राज्य था, यह 1956 में राज्यों का पुनर्गठन होने पर केंद्र-शासित राज्यक्षेत्र बना और बाद में इसने एक पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त किया
उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) सभी तीन
- (d) कोई भी नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल दो
ट्रैप: अरुणाचल सही है: ईटानगर का नाम ईटा किले से पड़ा और राज्य में दो राष्ट्रीय उद्यान हैं, नमदाफा और मौलिंग। त्रिपुरा भी सही है: भाग ग राज्य, 1956 में केंद्र-शासित, 1972 में पूर्ण राज्य। नागालैंड गलत है: यह नागालैंड राज्य अधिनियम, 1962 से बना, जो साधारण कानून है; 13वें संशोधन ने सिर्फ अनुच्छेद 371A जोड़ा। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: मानचित्र पर भारत: नदियाँ, झीलें और स्थान →