होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2019
UPSC प्रीलिम्स 2019, GS पेपर 1 · भूगोल
कौन से युग्म सही सुमेलित हैं: बंदरपूँछ : यमुना, बड़ा शिगरी : चिनाब, मिलम : मंदाकिनी…
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
हिमनद : नदी
1. बंदरपूँछ : यमुना
2. बड़ा शिगरी : चिनाब
3. मिलम : मंदाकिनी
4. सियाचिन : नुब्रा
5. ज़ेमू : मानस
कौन से युग्म सही सुमेलित हैं?
- (a) 1, 2 और 4
- (b) 1, 3 और 4
- (c) 2 और 5
- (d) 3 और 5
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) 1, 2 और 4
ट्रैप: बंदरपूँछ यमुना, बड़ा शिगरी चिनाब और सियाचिन नुब्रा को पानी देते हैं। मिलम गोरीगंगा और ज़ेमू तीस्ता को। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: मानचित्र पर भारत: नदियाँ, झीलें और स्थान →