होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2026
UPSC प्रीलिम्स 2026, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
सुश्री X, एक मध्यम-स्तरीय सिविल सेवा अधिकारी हैं, जो एक प्रमुख नगर के शहरी विकास विभाग में…
सुश्री X, एक मध्यम-स्तरीय सिविल सेवा अधिकारी हैं, जो एक प्रमुख नगर के शहरी विकास विभाग में कार्यरत हैं। हाल ही में, वे एक सार्वजनिक अवसंरचना परियोजना, नए सामुदायिक उद्यान हेतु संविदा की अनुमोदन प्रक्रिया में सम्मिलित थीं। अनुमोदन प्रक्रिया के दौरान, उन्हें एक गोपनीय सूचना प्राप्त होती है, जिसमें इसका उल्लेख है कि चयनित सूची में सम्मिलित एक संविदाकार के अन्य नगरों में घटिया कार्य-शैली और भ्रष्टाचार के आरोपों का पूर्ववृत्त रहा है, यद्यपि विधि द्वारा कुछ भी प्रमाणित नहीं हुआ है। विभागाध्यक्ष श्री Y, उन्हें इस सूचना को परियोजना समिति अथवा जनता के समक्ष प्रकट न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे परियोजना में विलंब हो सकता है और नगर की प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। हालाँकि, सुश्री X का मानना है कि ऐसी सूचना को रोकना, पारदर्शिता और जनता के विश्वास से समझौता करना होगा।
अब, सुश्री X को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए?
1. परियोजना समिति और जनता के समक्ष तत्काल सूचना को प्रकट करना चाहिए
2. परियोजना की अखंडता की रक्षा के लिए संविदाकार को चयनित सूची से हटाने की अनुशंसा करनी चाहिए
3. किसी निरीक्षण समिति के समक्ष 'सीमित प्रकटीकरण' का प्रस्ताव करना चाहिए और फ़िलहाल सूचना को जनता से गोपनीय रखना चाहिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 3
ट्रैप: बिना प्रमाण के आरोप जनता के सामने रखना संविदाकार के साथ अन्याय है, और बिना सबूत हटाना उचित प्रक्रिया को छोड़ना है। निरीक्षण समिति के समक्ष सीमित प्रकटीकरण पारदर्शिता और निष्पक्षता, दोनों रखता है। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: सरकारी योजनाएँ और शासन →