होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2024
UPSC प्रीलिम्स 2024, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
भारतीय रक्षा बलों की तीनों सेवाओं में समकक्ष रैंक के संदर्भ में इनमें से कौन सा/से सही…
भारतीय रक्षा बलों की तीनों सेवाओं में समकक्ष रैंक के संदर्भ में इनमें से कौन सा/से सही सुमेलित है/हैं? (थल सेना : वायु सेना : नौसेना)
1. ब्रिगेडियर : एयर कमोडोर : कमांडर
2. मेजर जनरल : एयर वाइस मार्शल : वाइस एडमिरल
3. मेजर : स्क्वाड्रन लीडर : लेफ्टिनेंट कमांडर
4. लेफ्टिनेंट कर्नल : ग्रुप कैप्टन : कैप्टन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- (a) 1 और 4
- (b) 1 और 3
- (c) 2, 3 और 4
- (d) केवल 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) केवल 3
ट्रैप: एक स्तर ऊपर-नीचे की गड़बड़: ब्रिगेडियर के बराबर कमोडोर है, कमांडर नहीं।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: सरकारी योजनाएँ और शासन →