Read in English, click here →
English

होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025

UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था

भारत के 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के संदर्भ में, निम्नलिखित में कौन-कौन से कथन सही हैं?

भारत के 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के संदर्भ में, निम्नलिखित में कौन-कौन से कथन सही हैं? I. इसने राज्यों द्वारा शिक्षा परिणामों में उन्नयन लाने हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025-26 तक ₹ 4,800 करोड़ के अनुदान की अनुशंसा की है। II. संघ के करों के निवल आगम का 45%, राज्यों के साथ बाँटा जाना चाहिए। III. सभी राज्यों के लिए कृषि सुधारों के क्रियान्वयन हेतु निष्पादन आधारित प्रोत्साहन के रूप में ₹ 45,000 करोड़ रखे जाएँ। IV. इसने राजकोषीय निष्पादन को पुरस्कृत करने हेतु कर प्रयास निकष (टैक्स एफ़र्ट क्राइटेरिया) को फिर से आरंभ किया। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
  1. (a) I, II और III
  2. (b) I, II और IV
  3. (c) I, III और IV
  4. (d) II, III और IV
उत्तर और व्याख्या देखें

उत्तर: (c) I, III और IV

ट्रैप: 15वें वित्त आयोग ने राज्यों का हिस्सा 41% रखा, 45% नहीं। शिक्षा के लिए ₹4,800 करोड़, कृषि सुधार के लिए ₹45,000 करोड़ प्रोत्साहन और कर प्रयास मानदंड की वापसी, तीनों सही हैं। उत्तर (c)।

उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।

इस टॉपिक का अभ्यास करें: बजट, घाटा और कराधान →

इस टॉपिक पर UPSC के और प्रश्न

2026: राजकोषीय नीति में "क्राउडिंग आउट प्रभाव" का सबसे अच्छा वर्णन निम्नलिखित में से कौन सा है?2025: भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन और ऊन उत्पादन जैसी संबद्ध कृषि गतिविधियों की आय किसी भी कर से…2025: पूंजीगत प्राप्तियाँ देनदारी बनाती हैं या सरकार की संपत्तियाँ घटाती हैं।2025: किसी देश का राजकोषीय घाटा 50,000 करोड़ रुपये है। उसे गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों से 10,000 करोड़ रुपये मिल…2025: मान लीजिए राजस्व व्यय 80,000 करोड़ रुपये है और सरकार की राजस्व प्राप्तियाँ 60,000 करोड़ रुपये हैं। सरकारी…2023: क्षैतिज कर-अवक्रमण (हॉरिज़ॉन्टल टैक्स डेवोल्यूशन) के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग ने जनसंख्या, क्षेत्रफल और…