होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025
UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
भारत सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए (संगठन : कुछ कार्य : किसके अधीन…
भारत सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित जानकारी पर विचार कीजिए (संगठन : कुछ कार्य : किसके अधीन काम करता है):
I. प्रवर्तन निदेशालय : भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 का प्रवर्तन : आंतरिक सुरक्षा प्रभाग-I, गृह मंत्रालय
II. राजस्व आसूचना निदेशालय : सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों का प्रवर्तन : राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय
III. प्रणाली और डेटा प्रबंधन महानिदेशालय : कर अधिकारियों की बेहतर नीति और कर चोरों को पकड़ने में मदद के लिए बिग डेटा विश्लेषण : राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय
ऊपर दी गई कितनी पंक्तियों में जानकारी सही सुमेलित है?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) तीनों
- (d) कोई नहीं
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल दो
ट्रैप: 2026 वाला ही तरीका: कार्य सही, मंत्रालय गलत। प्रवर्तन निदेशालय राजस्व विभाग के अधीन है, गृह मंत्रालय के नहीं। पंक्ति II और III सही हैं। आधिकारिक उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: वैधानिक और गैर-संवैधानिक निकाय →