होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2021
UPSC प्रीलिम्स 2021, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो प्रत्याशियों को किसी एक लोक सभा चुनाव में तीन…
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो प्रत्याशियों को किसी एक लोक सभा चुनाव में तीन निर्वाचन-क्षेत्रों से लड़ने से रोकता है।
2. 1991 के लोक सभा चुनाव में श्री देवी लाल ने तीन लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था।
3. वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी किसी एक लोक सभा चुनाव में कई निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ता है, तो उसके सभी निर्वाचन-क्षेत्रों से जीतने की स्थिति में, उसके द्वारा खाली किए गए निर्वाचन-क्षेत्रों में उप-चुनावों का खर्च उसकी पार्टी को वहन करना चाहिए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 3
- (d) 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
ट्रैप: 1996 से कानून प्रत्याशी को दो निर्वाचन-क्षेत्रों तक सीमित करता है, इसलिए कथन 1 गलत है। देवी लाल ने 1991 में तीन सीटों से चुनाव लड़ा था। उप-चुनाव का खर्च पार्टी पर डालने का कोई नियम नहीं। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: चुनाव और चुनाव आयोग →