होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2019
UPSC प्रीलिम्स 2019, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
आंदोलन/संगठन : नेता
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
आंदोलन/संगठन : नेता
1. ऑल इंडिया एंटी-अनटचेबिलिटी लीग : महात्मा गांधी
2. ऑल इंडिया किसान सभा : स्वामी सहजानंद सरस्वती
3. आत्म-सम्मान आंदोलन : ई.वी. रामास्वामी नायकर
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
ट्रैप: गांधी ने 1932 में ऑल इंडिया एंटी-अनटचेबिलिटी लीग (बाद में हरिजन सेवक संघ) बनाई, स्वामी सहजानंद सरस्वती ऑल इंडिया किसान सभा (1936) के पहले अध्यक्ष थे और पेरियार ने आत्म-सम्मान आंदोलन चलाया। उत्तर (d)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: आधुनिक भारत के व्यक्तित्व और संगठन →