होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2024
UPSC प्रीलिम्स 2024, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
इनमें से कितने सही सुमेलित हैं: भारतीय जनसंघ : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सोशलिस्ट पार्टी :…
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
दल : नेता
1. भारतीय जनसंघ : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
2. सोशलिस्ट पार्टी : सी. राजगोपालाचारी
3. कांग्रेस फ़ॉर डेमोक्रेसी : जगजीवन राम
4. स्वतंत्र पार्टी : आचार्य नरेंद्र देव
इनमें से कितने सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल दो
ट्रैप: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ (1951) और जगजीवन राम ने कांग्रेस फ़ॉर डेमोक्रेसी (1977) बनाई। राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी (1959) बनाई, जबकि आचार्य नरेंद्र देव सोशलिस्ट पार्टी के नेता थे। दो युग्म। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: आधुनिक भारत के व्यक्तित्व और संगठन →