होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2019
UPSC प्रीलिम्स 2019, GS पेपर 1 · राजव्यवस्था और शासन
मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. गर्भवती महिलाएँ, प्रसव-पूर्व तीन महीने और प्रसवोत्तर तीन महीने के लिए सवेतन अवकाश की हकदार हैं।
2. शिशुगृहों वाले प्रतिष्ठानों के लिए माता को प्रतिदिन कम-से-कम छह बार शिशुगृह जाने की अनुमति देना अनिवार्य होगा।
3. दो बच्चों वाली महिलाओं को न्यूनीकृत हक मिलेंगे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 3
ट्रैप: 2017 के संशोधन में 26 सप्ताह का सवेतन अवकाश है, जिसमें प्रसव से पहले अधिकतम 8 सप्ताह, इसलिए "तीन महीने और तीन महीने" गलत है। शिशुगृह दिन में चार बार, छह नहीं। दो या अधिक बच्चों वाली महिला को 12 सप्ताह, यानी कम हक। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: अधिकार आधारित कानून (RTI, लोकपाल आदि) →