होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2026
UPSC प्रीलिम्स 2026, GS पेपर 1 · विज्ञान और प्रौद्योगिकी
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने हाल ही में बम निपटान प्रणाली के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक…
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने हाल ही में बम निपटान प्रणाली के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक राष्ट्रीय मानक प्रस्तुत किया है। इस प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. नए मानक को IS 19445 : 2025 के नाम से जाना जाता है।
2. इससे विभिन्न एजेंसियों के बीच उपकरण की अंतर-संचालनीयता (इंटरऑपरेबिलिटी) में सुधार होगा।
3. इसे TBRL, DRDO ने रूस के 3D केंद्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान के सहयोग से विकसित किया है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:
- (a) 1, 2 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) केवल 1
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 2
ट्रैप: IS 19445:2025 बम निपटान प्रणाली का नया BIS मानक है और एजेंसियों के बीच अंतर-संचालनीयता के लिए है। इसे TBRL, DRDO ने भारतीय संस्थाओं के साथ बनाया, किसी रूसी संस्थान के साथ नहीं। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: रक्षा, सुरक्षा और विज्ञान मिशन →