होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025
UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
किसी कंपनी में निवेश से मिलने वाले प्रतिफल के संबंध में आमतौर पर बॉन्डधारकों को शेयरधारकों…
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: किसी कंपनी में निवेश से मिलने वाले प्रतिफल के संबंध में आमतौर पर बॉन्डधारकों को शेयरधारकों से अपेक्षाकृत कम जोखिम में माना जाता है।
कथन II: बॉन्डधारक कंपनी के ऋणदाता होते हैं, जबकि शेयरधारक उसके मालिक।
कथन III: अदायगी के मामले में कंपनी बॉन्डधारकों को शेयरधारकों पर प्राथमिकता देती है।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
- (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं और दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
- (b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं और कथन I, कथन II की व्याख्या करता है
- (c) कथन II और III में से केवल एक सही है और वही कथन I की व्याख्या करता है
- (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं और दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
ट्रैप: बॉन्डधारक पैसा उधार देता है और उसे तय ब्याज मिलना है; शेयरधारक हिस्से का मालिक है और जो बचे वह पाता है। कंपनी डूबे तो पहले ऋणदाताओं को भुगतान होता है। ऋणदाता होना और पहले भुगतान पाना ही बॉन्ड को सुरक्षित बनाते हैं। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: पूंजी बाज़ार और वित्तीय साधन →