होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2025
UPSC प्रीलिम्स 2025, GS पेपर 1 · पर्यावरण और पारिस्थितिकी
सक्रिय कार्बन (एक्टिवेटेड कार्बन) बहिःस्राव धाराओं से प्रदूषक हटाने और विभिन्न उद्योगों के…
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I: सक्रिय कार्बन (एक्टिवेटेड कार्बन) बहिःस्राव धाराओं से प्रदूषक हटाने और विभिन्न उद्योगों के संदूषकों के उपचार का अच्छा और आकर्षक साधन है।
कथन II: सक्रिय कार्बन का सतही क्षेत्र बड़ा होता है और इसमें भारी धातुओं को अधिशोषित करने की प्रबल क्षमता है।
कथन III: सक्रिय कार्बन को अधिक कार्बन वाले पर्यावरणीय कचरे से आसानी से बनाया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
- (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं और दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
- (b) कथन II और कथन III दोनों सही हैं पर केवल एक कथन I की व्याख्या करता है
- (c) कथन II और III में से केवल एक सही है और वही कथन I की व्याख्या करता है
- (d) न तो कथन II और न ही कथन III सही है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) कथन II और कथन III दोनों सही हैं और दोनों कथन I की व्याख्या करते हैं
ट्रैप: सक्रिय कार्बन की सतह विशाल होती है (एक ग्राम टेनिस कोर्ट जितना फैल सकता है) जो धातुओं और जैविक प्रदूषकों को फँसाती है, और इसे नारियल के खोल, भूसी और अन्य कचरे से सस्ते में बनाया जा सकता है। दोनों बताते हैं कि यह आकर्षक क्यों है। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: जल प्रदूषण और उपचार →