होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2024
UPSC प्रीलिम्स 2024, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
कॉर्नवालिस द्वारा राजस्व संग्रहण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: राजस्व…
कॉर्नवालिस द्वारा राजस्व संग्रहण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. राजस्व संग्रहण के रैयतवाड़ी बंदोबस्त के अधीन, किसानों को फ़सल खराब होने या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राजस्व भुगतान से छूट दी गई थी।
2. बंगाल के स्थायी बंदोबस्त के अधीन, यदि ज़मींदार निर्धारित तिथि को या उससे पहले राज्य को अपना राजस्व देने में विफल रहता था, तो उसे उसकी ज़मींदारी से हटा दिया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
ट्रैप: स्थायी बंदोबस्त (1793) में तय तारीख चूकने वाला ज़मींदार अपनी ज़मींदारी खो देता था (सूर्यास्त कानून)। रैयतवाड़ी मुनरो की मद्रास व्यवस्था थी, कॉर्नवालिस की नहीं, और इसमें खराब फ़सल पर छूट नहीं थी। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: ब्रिटिश प्रशासन, अधिनियम और शिक्षा →