होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2023
UPSC प्रीलिम्स 2023, GS पेपर 1 · करंट अफेयर्स और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
खेल पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न…
खेल पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : पिछले चार वर्षों में किसी खिलाड़ी के सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
2. अर्जुन पुरस्कार : किसी खिलाड़ी की जीवनभर की उपलब्धि के लिए
3. द्रोणाचार्य पुरस्कार : खिलाड़ियों या टीमों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित करने वाले प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों को सम्मानित करने के लिए
4. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : सेवानिवृत्ति के बाद भी खिलाड़ियों के योगदान को मान्यता देने के लिए
ऊपर दिए गए कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल दो
ट्रैप: खेल रत्न चार वर्षों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को और द्रोणाचार्य प्रशिक्षकों को सम्मानित करता है। अर्जुन चार वर्षों के लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए है; जीवनभर की उपलब्धि ध्यानचंद पुरस्कार है। प्रोत्साहन पुरस्कार खेल बढ़ाने वाली संस्थाओं को मिलता है। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: पुरस्कार, खेल, पुस्तकें और फ़िल्में →