होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2023
UPSC प्रीलिम्स 2023, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: साहित्यिक कृति : लेखक
प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
साहित्यिक कृति : लेखक
1. देवीचंद्रगुप्त : बिल्हण
2. हम्मीर-महाकाव्य : नयचंद्र सूरि
3. मिलिंद-पन्ह : नागार्जुन
4. नीतिवाक्यामृत : सोमदेव सूरि
इनमें से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल एक
- (b) केवल दो
- (c) केवल तीन
- (d) सभी चार
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल दो
ट्रैप: देवीचंद्रगुप्त विशाखदत्त का नाटक है; बिल्हण ने विक्रमांकदेवचरित लिखा। मिलिंद-पन्ह नागसेन और राजा मिनांडर का संवाद है, नागार्जुन का नहीं। हम्मीर-महाकाव्य (नयचंद्र सूरि) और नीतिवाक्यामृत (सोमदेव सूरि) सही हैं। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: साहित्य, भाषाएँ और विद्वान →