होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2022
UPSC प्रीलिम्स 2022, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
प्रधानमंत्री ने हाल में वेरावल में सोमनाथ मंदिर के पास नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया।…
प्रधानमंत्री ने हाल में वेरावल में सोमनाथ मंदिर के पास नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। सोमनाथ मंदिर के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?
1. सोमनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग तीर्थों में से एक है।
2. सोमनाथ मंदिर का वर्णन अल-बिरूनी ने दिया था।
3. सोमनाथ मंदिर (आज के मंदिर) की प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन ने की थी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1 और 2
ट्रैप: सोमनाथ बारह ज्योतिर्लिंगों में पहला है, और अल-बिरूनी ने 1025 में महमूद ग़ज़नवी के हमले के बाद इसका वर्णन किया। आज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 1951 में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने की, राधाकृष्णन ने नहीं। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: स्थापत्य, मूर्तिकला और धरोहर स्थल →