होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2022
UPSC प्रीलिम्स 2022, GS पेपर 1 · पर्यावरण और पारिस्थितिकी
भारत स्वच्छता गठबंधन (इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन) संधारणीय स्वच्छता को बढ़ावा देने वाला एक मंच…
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत स्वच्छता गठबंधन (इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन) संधारणीय स्वच्छता को बढ़ावा देने वाला एक मंच है और इसका वित्तपोषण भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा किया जाता है।
2. राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान, भारत सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का एक शीर्ष निकाय है और शहरी भारत की चुनौतियों के समाधान के लिए नवोन्मेषी हल प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
ट्रैप: इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन FICCI की अगुवाई वाला मंच है, सरकार और WHO के पैसे से नहीं चलता। राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान एक स्वायत्त शोध संस्थान है, मंत्रालय का शीर्ष निकाय नहीं। दोनों गलत। उत्तर (d)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: कचरा, प्लास्टिक और रसायन →