होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2021
UPSC प्रीलिम्स 2021, GS पेपर 1 · पर्यावरण और पारिस्थितिकी
तांबा गलाने के संयंत्रों को लेकर चिंता क्यों है?
तांबा गलाने के संयंत्रों को लेकर चिंता क्यों है?
1. वे पर्यावरण में घातक मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ सकते हैं।
2. तांबे का धातुमल (स्लैग) कुछ भारी धातुओं के निक्षालन (लीचिंग) का कारण बन सकता है।
3. वे प्रदूषक के रूप में सल्फर डाइऑक्साइड छोड़ सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2 और 3
ट्रैप: तांबे के अयस्क सल्फ़ाइड होते हैं, इसलिए गलाने से भारी मात्रा में SO2 निकलती है, और धातुमल के ढेर भारी धातुएँ छोड़ सकते हैं, जैसा थूथुकुडी में विवाद हुआ। घातक कार्बन मोनोऑक्साइड गलाने वाले संयंत्रों का ज्ञात खतरा नहीं। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: कचरा, प्लास्टिक और रसायन →