होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2021
UPSC प्रीलिम्स 2021, GS पेपर 1 · करंट अफेयर्स और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
"वाटरक्रेडिट" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: यह जल और स्वच्छता क्षेत्र में…
"वाटरक्रेडिट" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह जल और स्वच्छता क्षेत्र में सूक्ष्म वित्त के साधनों का उपयोग करता है।
2. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्वावधान में शुरू की गई वैश्विक पहल है।
3. इसका लक्ष्य गरीब लोगों को सब्सिडी पर निर्भर हुए बिना अपनी पानी की ज़रूरतें पूरी करने में सक्षम बनाना है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन से सही हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 3
ट्रैप: वाटरक्रेडिट गैर-लाभकारी संस्था Water.org का कार्यक्रम है। यह छोटे ऋण देता है ताकि गरीब परिवार सब्सिडी का इंतज़ार किए बिना नल और शौचालय बना सकें। यह WHO या विश्व बैंक की पहल नहीं। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: संयुक्त राष्ट्र, अधिकार और वैश्विक निकाय →