होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2021
UPSC प्रीलिम्स 2021, GS पेपर 1 · पर्यावरण और पारिस्थितिकी
सवाना की वनस्पति में बिखरे हुए छोटे वृक्षों के साथ घासभूमि होती है, किंतु विस्तृत क्षेत्र…
सवाना की वनस्पति में बिखरे हुए छोटे वृक्षों के साथ घासभूमि होती है, किंतु विस्तृत क्षेत्र वृक्षविहीन होता है। ऐसे क्षेत्रों में वन विकास सामान्यतः एक या एकाधिक या कुछ परिस्थितियों के संयोजन द्वारा नियंत्रित रहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी ऐसी परिस्थितियाँ हैं?
1. बिल बनाने वाले प्राणी और दीमक
2. आग
3. चरने वाले शाकाहारी पशु
4. मौसमी वर्षा
5. मृदा के गुण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1 और 2
- (b) 4 और 5
- (c) 2, 3 और 4
- (d) 1, 3 और 5
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 2, 3 और 4
ट्रैप: UPSC की कुंजी में आग, चरने वाले शाकाहारी और मौसमी वर्षा को सवाना में पेड़ों को रोकने वाली परिस्थितियाँ माना गया। बिल बनाने वाले जीव और मृदा के गुण नहीं गिने गए। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: पारिस्थितिकी, पारितंत्र और पोषक चक्र →