होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2020
UPSC प्रीलिम्स 2020, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए: प्रसिद्ध स्थान : वर्तमान राज्य
भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
प्रसिद्ध स्थान : वर्तमान राज्य
1. भिलसा : मध्य प्रदेश
2. द्वारसमुद्र : महाराष्ट्र
3. गिरिनगर : गुजरात
4. स्थानेश्वर : उत्तर प्रदेश
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन से सही सुमेलित हैं?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 1 और 4
- (c) केवल 2 और 3
- (d) केवल 2 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1 और 3
ट्रैप: भिलसा मध्य प्रदेश का विदिशा है और गिरिनगर गुजरात का गिरनार (जूनागढ़)। होयसल राजधानी द्वारसमुद्र (हलेबिडु) कर्नाटक में है और स्थानेश्वर (थानेसर) हरियाणा में। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: स्थापत्य, मूर्तिकला और धरोहर स्थल →