होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2020
UPSC प्रीलिम्स 2020, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
वर्तमान में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन…
वर्तमान में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. भारत के माल का निर्यात, माल के आयात से कम है।
2. भारत के लोहे और इस्पात, रसायनों, उर्वरकों और मशीनरी के आयात में हाल के वर्षों में कमी आई है।
3. भारत की सेवाओं का निर्यात, सेवाओं के आयात से अधिक है।
4. भारत को समग्र व्यापार/चालू खाता घाटा होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 3
- (d) केवल 1, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) केवल 1, 3 और 4
ट्रैप: भारत माल का निर्यात कम और आयात ज़्यादा करता है, सेवाओं से ज़्यादा कमाता है, और कुल चालू खाता घाटा रहता है। लोहा-इस्पात, रसायन और मशीनरी का आयात नहीं घटा। उत्तर (d)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: बाहरी क्षेत्र: भुगतान संतुलन, विदेशी मुद्रा और FDI →