होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2020
UPSC प्रीलिम्स 2020, GS पेपर 1 · पर्यावरण और पारिस्थितिकी
भारतीय हाथियों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: हाथियों के समूह की मुखिया…
भारतीय हाथियों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. हाथियों के समूह की मुखिया मादा होती है।
2. अधिकतम गर्भकाल 22 महीने तक हो सकता है।
3. एक हाथी सामान्यतः केवल 40 वर्ष की आयु तक ही बच्चे दे सकता है।
4. भारत के राज्यों में सबसे अधिक हाथी केरल में हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 4
- (c) केवल 3
- (d) केवल 1, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1 और 2
ट्रैप: झुंड की मुखिया सबसे बड़ी मादा होती है और गर्भकाल 18 से 22 महीने है। मादाएँ 50 की उम्र तक बच्चे देती हैं और सबसे ज़्यादा हाथी कर्नाटक में हैं, केरल में नहीं। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: जीव-जंतु और पक्षी →