होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2019
UPSC प्रीलिम्स 2019, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को "आमिल" कहा जाता था।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. दिल्ली सल्तनत के राजस्व प्रशासन में राजस्व वसूली के प्रभारी को "आमिल" कहा जाता था।
2. दिल्ली के सुल्तानों की इक्ता व्यवस्था एक प्राचीन देशी संस्था थी।
3. "मीर बख़्शी" का पद दिल्ली के ख़िलजी सुल्तानों के शासनकाल में अस्तित्व में आया।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 1 और 2
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
ट्रैप: सल्तनत में आमिल राजस्व वसूलता था। इक्ता पश्चिम एशियाई प्रथा से आई, कोई पुरानी भारतीय संस्था नहीं। मीर बख़्शी मुग़ल पद था। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: मध्यकालीन भारत: सल्तनत, विजयनगर और मुग़ल →