होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2018
UPSC प्रीलिम्स 2018, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
एक संकल्पना के रूप में मानव पूँजी निर्माण की व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है,…
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
एक संकल्पना के रूप में मानव पूँजी निर्माण की व्याख्या उस प्रक्रिया के रूप में की जाती है, जिसके द्वारा
1. किसी देश के व्यक्ति अधिक पूँजी का संचय कर पाते हैं।
2. देश के लोगों के ज्ञान, कौशल-स्तर और क्षमताओं में वृद्धि होती है।
3. मूर्त धन का संचय होता है।
4. अमूर्त धन का संचय होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 4
- (d) 1, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 2 और 4
ट्रैप: मानव पूँजी ज्ञान, कौशल और क्षमताएँ बढ़ाकर बनती है, जो अमूर्त धन है। भौतिक पूँजी या मूर्त धन का संचय अलग बात है। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: राष्ट्रीय आय और बुनियादी अवधारणाएँ →