होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2017
UPSC प्रीलिम्स 2017, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
"राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष" (NIIF) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही…
"राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष" (NIIF) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह नीति आयोग का एक अंग है।
2. इसके पास इस समय 4,00,000 करोड़ रुपये का कोष है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2
ट्रैप: NIIF (2015) वित्त मंत्रालय का बनाया एक फंड मैनेजर है, जिसमें सरकार की 49% हिस्सेदारी है और बाकी वैश्विक निवेशकों की। इसका नीति आयोग से कोई संबंध नहीं, और इसका प्रस्तावित कोष 40,000 करोड़ रुपये था, दी गई संख्या का दसवाँ हिस्सा। उत्तर (d)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: बुनियादी ढांचा: बंदरगाह, रेल और हवाई अड्डे →