होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2016
UPSC प्रीलिम्स 2016, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी…
निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?
1. अल्प-पोषण
2. शिशु वृद्धिरोध (चाइल्ड स्टंटिंग)
3. शिशु मृत्यु-दर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1, 2 और 3
ट्रैप: 2016 में वैश्विक भुखमरी सूचकांक में अल्प-पोषण, शिशु दुबलापन, शिशु वृद्धिरोध और शिशु मृत्यु-दर थे, इसलिए तीनों सूचक हैं। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: गरीबी, रोज़गार और विकास →