होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2016
UPSC प्रीलिम्स 2016, GS पेपर 1 · अर्थव्यवस्था
"वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: यह नीति…
"वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद" के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह नीति आयोग का एक अंग है।
2. इसके प्रमुख केंद्रीय वित्त मंत्री हैं।
3. यह अर्थव्यवस्था के समष्टि-विवेकपूर्ण पर्यवेक्षण की निगरानी करती है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 2 और 3
ट्रैप: FSDC (2010) वित्त मंत्रालय के अधीन गैर-सांविधिक परिषद है, जिसके अध्यक्ष वित्त मंत्री हैं और RBI, SEBI, IRDAI और PFRDA के प्रमुख सदस्य। यह पूरी वित्तीय प्रणाली के जोखिमों पर नज़र रखती है। इसका नीति आयोग से कोई संबंध नहीं। उत्तर (c)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: बैंकिंग, NBFC और ग्रामीण ऋण →