होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2015
UPSC प्रीलिम्स 2015, GS पेपर 1 · पर्यावरण और पारिस्थितिकी
"ग्रीन क्लाइमेट फंड" के संबंध में कौन सा/से कथन सही है/हैं?
"ग्रीन क्लाइमेट फंड" के संबंध में कौन सा/से कथन सही है/हैं?
1. इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए विकासशील देशों को अनुकूलन और शमन में सहायता देना है।
2. इसकी स्थापना UNEP, OECD, एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक के तत्वावधान में हुई है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
ट्रैप: ग्रीन क्लाइमेट फंड 2010 में UNFCCC (COP16, कैनकन) ने बनाया और इसका मुख्यालय सोंगडो, दक्षिण कोरिया में है। UNEP, OECD, ADB और विश्व बैंक ने इसे नहीं बनाया। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: जलवायु कार्रवाई: समझौते, कार्बन बाज़ार और कार्बन हटाना →