होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2012
UPSC प्रीलिम्स 2012, GS पेपर 1 · इतिहास और संस्कृति
प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से क्या बौद्ध और जैन दोनों धर्मों में…
प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से क्या बौद्ध और जैन दोनों धर्मों में समान था/थे?
1. तपस्या और भोग की अतियों से बचना
2. वेदों की प्रामाणिकता के प्रति उदासीनता
3. अनुष्ठानों की प्रभावशीलता का खंडन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2 और 3
ट्रैप: दोनों ने वेदों की प्रामाणिकता और यज्ञों व अनुष्ठानों की शक्ति को नकारा। तपस्या और भोग के बीच का मध्य मार्ग केवल बौद्ध है; जैन धर्म ने कठोर तपस्या को सराहा। उत्तर (b)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: बौद्ध और जैन धर्म →