होम › PYQ बैंक › UPSC प्रीलिम्स 2012
UPSC प्रीलिम्स 2012, GS पेपर 1 · भूगोल
अंतरिक्ष से आने वाले, कई सौ किमी/सेकंड की गति से चलने वाले विद्युत आवेशित कण यदि पृथ्वी की…
अंतरिक्ष से आने वाले, कई सौ किमी/सेकंड की गति से चलने वाले विद्युत आवेशित कण यदि पृथ्वी की सतह तक पहुँच जाएँ तो जीवधारियों को गंभीर हानि पहुँचा सकते हैं। उन्हें पृथ्वी की सतह तक पहुँचने से कौन रोकता है?
- (a) पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उन्हें ध्रुवों की ओर मोड़ देता है
- (b) पृथ्वी के चारों ओर की ओज़ोन परत उन्हें वापस बाह्य अंतरिक्ष में परावर्तित कर देती है
- (c) वायुमंडल की ऊपरी परतों की नमी उन्हें पृथ्वी की सतह तक पहुँचने से रोकती है
- (d) ऊपर दिए गए कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उन्हें ध्रुवों की ओर मोड़ देता है
ट्रैप: चुंबकमंडल सौर पवन को मोड़कर आवेशित कणों को ध्रुवों की ओर ले जाता है, इसीलिए ध्रुवीय ज्योति वहीं दिखती है। ओज़ोन परत पराबैंगनी प्रकाश सोखती है, आवेशित कण नहीं। उत्तर (a)।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार।
इस टॉपिक का अभ्यास करें: पृथ्वी, चट्टानें और महासागर →